स्वास्तिक फेरोएलाई एल्यूमीनियम फैक्ट्री मेसरा में विस्फोट,भट्टी ऑपरेटर गंभीर घायल

360° Crime Ek Sandesh Live

Mustafa Ansari

रांची: कल्याणी बस्ती मेसरा की स्वास्तिक फेरोएलाई एल्यूमीनियम फैक्ट्री में मंगलवार दोपहर करिब 12:45 बजे अचानक विस्फोट हुआ,और आग लग गई। हादसे में भट्टी ऑपरेटर सिल्ली निवासी ब्रजेश महतो उर्फ बिरजू झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए पहले विकास चौक स्थित विकास नर्सिंग होम ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने फिर उसे इरबा स्थित मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया। परंतु वहां से गंभीर अवस्था में पंडरा स्थित देव कमल अस्पताल में भर्ती कराया गया। विस्फोट इतना तेज था कि फैक्ट्री में लगे दर्जनों टीन का चदरा फैक्ट्री के दोनों तरफ दो सौ मीटर की दूरी तक फेंका गया। चदरा के गर्मी के कारण वहां घास भी झुलस गया। विस्फोट के कारण फैक्ट्री में लगे आग का धुंआ दूर से ही दिखाई पड़ रहा था। साथ ही विस्फोट का आवाज दो किलोमीटर की दूर तक सुना गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंचकर जांच में जुट गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि ‘एल्युमिनियम फैक्ट्री में बॉयलर ब्लास्ट हुआ,जिसमें एक मजदूर जख्मी हुआ है। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री संचालक सरोज शर्मा पिता सुधाकर शर्मा है। उनसे घटना की जानकारी ली जा रही है। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि ‘एल्यूमीनियम फैक्ट्री में जबरदस्त ब्लास्ट हुआ। आवाज सुनकर सभी लोग फैक्ट्री की ओर भागे.जानकारी के अनुसार यह फैक्ट्री वर्षों पुरानी है। जहां एल्यूमिनियम गलाकर छोटा-छोटा मोती जैसा बनकर बेचा जाता है। फैक्ट्री में लगभग 50 मजदूर काम करते हैं,लेकिन जहां बॉयलर रहता है,वहां करीब 5 से 7 मजदूर काम करते हैं। बताया गया कि फैक्ट्री प्रबंधन सुरक्षा मानकों का प्रयोग नहीं करते है। मजदूरों के प्रति सुरक्षा का कोई ध्यान नहीं रखा जाता है।