आहर में डूबने से एक बैगा की हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

360° Ek Sandesh Live

अजय राज
प्रतापपुर(चतरा):प्रखंड के योगियारा पंचायत अंतर्गत गोराडीह शिकारपुर गांव में रविवार को आदिम जनजाति परिवार के एक व्यक्ति मुखलाल गंझु की मौत आहर में डूबने से हो गई। गांव वालों का कहना है कि मुखलाल का नहाने के दौरान पैर फिसला और वो गहरे पानी में डूब गया तथा उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी जैसे हीं जिला पार्षद प्रतिनिधि संतोष राणा को मिली उन्होंने तत्काल इसकी सूचना थानाप्रभारी कासिम अंसारी को दी। सूचना मिलते हीं प्रतापपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लिया तथा जरूरी प्रक्रिया के बाद उसे पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल चतरा भेज दिया।।

Spread the love