दुखों के दोहरे पहाड़ से टूटा सब्र: सेफ जोन हॉस्पिटल में मरीज की मौत पर हंगामा, पुलिस जांच में जुटी

360° Ek Sandesh Live


रिपोर्ट/ अशोक अनन्त
चतरा। ईटखोरी स्थित भद्रकाली कॉलेज के पास सेफ जोन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान परोका गांव निवासी अशोक रविदास का निधन हो गया। इस दुखद खबर से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में काफी हंगामा किया और तोड़फोड़ भी की। परिजनों का आरोप है कि सुबह से मरीज की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। उन्होंने डॉक्टर से डिस्चार्ज करने का निवेदन भी किया, लेकिन सही समय पर इलाज न मिलने से अशोक रविदास की सांसें थम गईं।यह परिवार पहले से ही एक गहरे सदमे में था, क्योंकि महज कुछ महीने पहले उन्होंने अपने 16-17 वर्ष के इकलौते बेटे को खोया था। एक ही घर से दो चिराग बुझने से परिजनों का दर्द छलक पड़ा।
घटना की खबर मिलते ही ईटखोरी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले और शव को कब्जे में लिया। फिलहाल पुलिस अस्पताल प्रबंधन और परिजनों के बयानों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर रही है।

Spread the love