Skip to content
Ek Sandesh Live Ranchi

Ek Sandesh Live Ranchi

  • Politics
    • 360°
  • States
  • In Depth
  • Videos
  • Pitara
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Business
  • Education
  • Health
site mode button

राशन कार्ड ई-केवाईसी अपडेट के बहाने बैंक खाते से तीन लाख 69 हजार 500 की अवैध निकासी

Crime
December 14, 2025December 14, 2025Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

पलामू : राशन कार्ड ई केवाईसी अपडेट करने के बहाने एयरटेल पेमेंट बैंक खाते से तीन लाख 69 हजार 500 की अवैध निकासी कर लेने का मामला सामने आया है। इस संबंध में रविवार काे साइबर थाना मेदिनीनगर में लगातार दूसरे दिन प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामला पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के डाली गांव से जुड़ा हुआ है। यहां के लखन लाल प्रसाद के बैंक खाते से 2 दिन में उपरोक्त राशि निकाल ली गई।

सबसे खास बात यह है कि पहले दिन ठगी होने पर लखन लाल ने बैंक को इस संबंध में सूचित किया था और खाते पर होल्ड लगाने का आग्रह किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई और अगले दिन पुनः खाते से बची हुई राशि की अवैध निकासी कर ली गई। लखन लाल प्रसाद के आवेदन के अनुसार राशन कार्ड ई केवाईसी अपडेट के बहाने एयरटेल पेमेंट बैंक खाते से तीन लाख 69 हजार 500 की अवैध निकासी कर ली गई। पहले दिन 12 दिसंबर को पांच ट्रांजैक्शन में 17500 की निकासी की गई, जबकि साइबर थाना में मामला दर्ज कराने के बाद 13 दिसंबर की शाम एक लाख 70 हजार की अवैध निकासी कर ली गई। पहली घटना के बाद एयरटेल बैंक को ठगी से संबंधित जानकारी देकर खाते पर होल्ड लगाने का आग्रह किया था लेकिन बैंक ने किसी तरह की मदद से इनकार कर दिया। नतीजा दूसरे दिन उनके खाते से अवैध तरीके से राशि निकाल ली गई।

Spread the love
Tagged Illegal withdrawal from bank accountjharkhand newsRation Card e-KYC Update

Post navigation

झारखंड शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार आरोपी को लाया गया रांची
अवैध अफीम और डोडा तस्करी का खुलासा, दो तस्कर गिरफ्तार

इसे न चूकें

झारखंड पुलिस के 15 अफसरों का अगले महीने होगा आईजी व डीआईजी में प्रमोशन

November 28, 2023November 28, 2023Ek Sandesh Live

अफीम की अवैध खेती के आरोप में सात लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

January 14, 2025January 14, 2025Ek Sandesh Live

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा मामले में 164 गिरफ्तार

April 12, 2026April 12, 2026Ek Sandesh Live

इसे न चूकें

  • महिलाओं को वोट बैंक नहीं, नेतृत्व की कमान सौंपनी होगी: सुदेश महतो
  • सत्य निकेतन हादसा : मकान मालिक दंपती और बेटा गिरफ्तार, बचाव अभियान खत्म, सात की मौत
  • श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में अजा एकादशी पर विशेष पूजा-अर्चना
  • दस साल से रेंगकर चलने को मजबूर लुगरी सबर, इलाज और सरकारी मदद की आस, जांच दल भेजेगा प्रशासन
  • एशियन गेम्स के लिए झारखंड की साइकिलिस्ट सरिता कुमारी का भारतीय टीम में चयन
  • चहारदीवारी निर्माण के पास दर्दनाक हादसा: अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से गाय की मौत
  • सिविल जज परीक्षा रद्द करने के आदेश पर रोक से हाई कोर्ट का इनकार, सरकार और जेपीएससी से जवाब तलब
  • जेएसएससी-सीजीएल नियुक्ति रद्द करने के सरकार के आदेश पर उच्च न्यायालय की रोक
  • सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा अमृत महोत्सव 12 से 18 सितंबर तक अग्रसेन भवन में
  • प्रिया सुहानी के साथ डांस कर रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बना चतरा का हिमांशु
© 2023 Ek Sandesh Live |News Portal Developed by: palakSys | Theme: News Portal by Mystery Themes.