Skip to content
Ek Sandesh Live Ranchi

Ek Sandesh Live Ranchi

  • Politics
    • 360°
  • States
  • In Depth
  • Videos
  • Pitara
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Business
  • Education
  • Health
site mode button

राशन कार्ड ई-केवाईसी अपडेट के बहाने बैंक खाते से तीन लाख 69 हजार 500 की अवैध निकासी

Crime
December 14, 2025December 14, 2025Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

पलामू : राशन कार्ड ई केवाईसी अपडेट करने के बहाने एयरटेल पेमेंट बैंक खाते से तीन लाख 69 हजार 500 की अवैध निकासी कर लेने का मामला सामने आया है। इस संबंध में रविवार काे साइबर थाना मेदिनीनगर में लगातार दूसरे दिन प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामला पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के डाली गांव से जुड़ा हुआ है। यहां के लखन लाल प्रसाद के बैंक खाते से 2 दिन में उपरोक्त राशि निकाल ली गई।

सबसे खास बात यह है कि पहले दिन ठगी होने पर लखन लाल ने बैंक को इस संबंध में सूचित किया था और खाते पर होल्ड लगाने का आग्रह किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई और अगले दिन पुनः खाते से बची हुई राशि की अवैध निकासी कर ली गई। लखन लाल प्रसाद के आवेदन के अनुसार राशन कार्ड ई केवाईसी अपडेट के बहाने एयरटेल पेमेंट बैंक खाते से तीन लाख 69 हजार 500 की अवैध निकासी कर ली गई। पहले दिन 12 दिसंबर को पांच ट्रांजैक्शन में 17500 की निकासी की गई, जबकि साइबर थाना में मामला दर्ज कराने के बाद 13 दिसंबर की शाम एक लाख 70 हजार की अवैध निकासी कर ली गई। पहली घटना के बाद एयरटेल बैंक को ठगी से संबंधित जानकारी देकर खाते पर होल्ड लगाने का आग्रह किया था लेकिन बैंक ने किसी तरह की मदद से इनकार कर दिया। नतीजा दूसरे दिन उनके खाते से अवैध तरीके से राशि निकाल ली गई।

Spread the love
Tagged Illegal withdrawal from bank accountjharkhand newsRation Card e-KYC Update

Post navigation

झारखंड शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार आरोपी को लाया गया रांची
अवैध अफीम और डोडा तस्करी का खुलासा, दो तस्कर गिरफ्तार

इसे न चूकें

रामगढ़ : होली से पहले अवैध शराब ठिकानों पर हुई छापेमारी

March 11, 2025March 11, 2025Ek Sandesh Live

वृद्ध दंपती की धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

November 15, 2025November 15, 2025Ek Sandesh Live

चांदनी होटल में देह व्यापार का खुलासा: मास्टरमाइंड महिला व चार युवतियों समेत 12 को भेजा गया जेल

August 22, 2026August 22, 2026Ek Sandesh Live

इसे न चूकें

  • दस्तावेज की कमी बताकर एसआईआर से नाम ना काटे जाए: एस अली
  • नो-पार्किंग में खड़े 239 वाहनों पर चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा, 10 को क्रेन से हटाया
  • विकास सेवा निकेतन ने निकाली भव्य स्वच्छता व जागरूकता रैली
  • मेयर रोशनी खलखो ने सामाजिक जागरूकता के लिए एसआईआर से संबंधित विशेष तथ्य जारी किया
  • चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाना सही नहीं : पंचायत अध्यक्ष
  • एसआईआर के विरोध में झामुमो का प्रदर्शन, सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
  • बड़कागांव थाना पहुंचे एसपी, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
  • डीएमएफटी योजनाओं की प्रगति की डीसी ने की समीक्षा
  • बीरगंज महानगरपालिका ने चालू वित्त वर्ष के लिए 4.21 अरब रुपये का संशोधित बजट निर्धारित किया
  • डिजिटल हेल्थ के दम पर अपने पैरों पर खड़ा होगा झारखंड : डॉ. इरफान अंसारी
© 2023 Ek Sandesh Live |News Portal Developed by: palakSys | Theme: News Portal by Mystery Themes.