मनरखन महतो बीएड कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस पर ‘तनाव प्रबंधन’ पर चर्चा,अंशू सिंह रहीं प्रथम

360° Ek Sandesh Live

Reporting by Mustaffa

मेसरा : बीआईटी मोड़,केदल स्थित मनरखन महतो बीएड कॉलेज में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को मानसिक मजबूती और सकारात्मकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के अध्यक्ष मनरखन महतो ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में अध्यक्ष मनरखन महतो ने कहा कि वर्तमान आपाधापी भरे समय में तनाव युवाओं के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। उन्होंने छात्रों को आत्म-अनुशासन और संतुलित जीवनशैली अपनाकर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।
“भाषण प्रतियोगिता में दिखी वैचारिक प्रखरता”
युवा दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए “स्ट्रेस मैनेजमेंट” (तनाव प्रबंधन) विषय पर अंतर-सदनीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने पढ़ाई का दबाव,कड़ी प्रतिस्पर्धा और समय प्रबंधन जैसे विषयों पर अपने प्रभावशाली विचार साझा किए। प्रतियोगिता में गांधी हाउस की अंशू सिंह को प्रथम,राधाकृष्णन हाउस की ब्यूटी लुगुन को द्वितीय और विवेकानंद हाउस के सुनील केरकेट्टा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
जीवन कौशल पर दिया जोर”
कॉलेज के निदेशक मनोज कुमार महतो ने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहकर जीवन कौशल और भावनात्मक संतुलन सिखाने वाली होनी चाहिए। प्राचार्य डॉ. दूधेश्वर महतो ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को युवाओं का संबल बताते हुए नियमित योग और ध्यान अपनाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर मुख्य रूप से ट्रस्टी विरेन्द्रनाथ ओहदार,खुशबू सिंह,कृति काजल,प्रबंधक मुकेश कुमार,प्रशासिका मीना कुमारी,पूनम कुमारी सहित कॉलेज के सभी प्राध्यापक और कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Spread the love