वसंत मेला का मेयर ने किया शुभारंभ, 50 स्टॉलों पर विभिन्न उत्पादों की बिक्री

Business

Eksandeshlive Desk

रांची : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, रांची शाखा की ओर से मंगलवार को तीन दिवसीय वसंत मेला का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन भवन में किया गया। मेला में 50 विभिन्न स्टॉलों पर कई तरह के उत्पादों की बिक्री की जा रही है। वसंत मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि मेयर रोशनी खलखो ने किया। मौके पर मेयर मौजूद उद्यमी महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह सपना हर महिला सशक्त करने का है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि अलग-अलग क्षेत्र में सभी को कार्य करना चाहिए। उन्होंने उद्योग के क्षेत्र में सहयोग देने की बात की। रोशनी ने बताया कि जब वे छोटी सी गली से निकलकर इस मुकाम को हासिल कर सकती हैं तो मेला की महिलाएं क्या नहीं कर सकती हैं।

वहीं निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव रूपा अग्रवाल ने कहा कि मारवाड़ी महिला मंच रांची शाखा 25 वर्षों से कार्य कर रही है। सम्मेलन पूरे देश के 23 राज्यों में 600 शाखाएं और 22000 हजार सदस्यों के साथ सामाजिक सेवा और जागरूकता के कार्य कर रही है।राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल के नेतृत्व में पर्यावरण, बाल विकास, नेत्रदान, रक्तदान, देहदान, अंगदान एवं महिला सशक्तिकरण प्रकल्प के तहत महिलाओं को जागरूक आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से स्वावलंबी करने का काम लगातार किया जा रहा है।शाखा सचिव उर्मिला पाड़िया ने शाखा की ओर से किए गए कार्यों की संक्षिप्त जानकारी दी। मेले की संयोजिका अनुसूया नेवटिया ने बसंत मेले के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमारा यह मेला पिछले 16 वर्षों से लगातार लगाया जा रहा है। समाज की उद्यमी महिलाओं को प्रोत्साहन देना और उनको स्वाबलंबी और जागरूक बनाना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा, रीता मोदी, सीमा टांटिया, प्रीति बंका, बीना मोदी, मंजू केडिया, मंजू लोहिया, बबीता नारसरिया मंजू गाड़ोदिया, छाया अग्रवाल सहित अन्य की महती भूमिका रही।

Spread the love