हेरहंज मुख्य पथ पर बाइक दुर्घटना में युवक घायल

360° Ek Sandesh Live

News by washim

बालूमाथ : बालूमाथ-हेरहंज मुख्य मार्ग पर नवादा गांव के समीप सोमवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल की पहचान बालूमाथ थाना क्षेत्र के ओकेया गांव निवासी बूटा साव के पुत्र संजय साव के रूप में की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय साव अपने घर से पलामू जिले के पाकी थाना क्षेत्र में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान नवादा गांव के पास सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई।घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर चंदन कुमार द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया। दुर्घटना में युवक के हाथ-पैर सहित शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं।स्थानीय लोगों ने सड़क पर बढ़ती दुर्घटनाओं को लेकर चिंता जताते हुए प्रशासन से आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।

Spread the love