प्रतापपुर पुलिस को मिलीं दो नई पेट्रोलिंग बाइक

360° Ek Sandesh Live

By Ajay Raj
प्रतापपुर(चतरा): थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में प्रतापपुर पुलिस को बड़ी सौगात मिली है। वरीय पुलिस पदाधिकारियों द्वारा थाना को दो नई पेट्रोलिंग मोटरसाइकिलें उपलब्ध कराई गई हैं। नई बाइक मिलने से अब पुलिस की गश्त व्यवस्था पहले से अधिक तेज, सक्रिय और प्रभावशाली हो सकेगी।
इन अत्याधुनिक पेट्रोलिंग बाइकों की मदद से पुलिस अब संकरी गलियों, ग्रामीण क्षेत्रों तथा दुर्गम इलाकों में भी आसानी और तेजी से पहुंच सकेगी। इससे न केवल अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी, बल्कि क्षेत्र में पुलिस की लगातार मौजूदगी भी बनी रहेगी, जिससे असामाजिक तत्वों में भय का माहौल रहेगा। थाना प्रभारी ने बताया कि नई पेट्रोलिंग बाइक मिलने से आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई करना आसान होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और आम लोगों का विश्वास बनाए रखना है। नई वाहनों के जुड़ने से गश्ती दल की कार्यक्षमता में काफी बढ़ोतरी होगी।स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की सक्रियता बढ़ने से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी तथा लोगों को राहत महसूस होगी।

Spread the love