चतरा में इंटर स्कूल स्केटिंग चैंपियनशिप का सफल आयोजन

360° Ek Sandesh Live


By Ashok Anant

चतरा: नाज़रेथ स्कूल चतरा में अहद रोलर स्केटिंग क्लब व विद्यालय के संयुक्त प्रयास से “इंटर स्कूल म्यूजिकल चेयर स्केटिंग एवं स्पीड स्केटिंग ओपन चैंपियनशिप 2026” का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में लगभग 100 बच्चों ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को स्केटिंग के प्रति प्रोत्साहित करना और खेल भावना को बढ़ावा देना था. इस प्रतियोगिता में नाजरेथ स्कूल, प्रविका इंटरनेशनल स्कूल, डीएवी चतरा के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया. ओवरऑल परिणाम में नाज़रेथ स्कूल चतरा ने प्रथम स्थान, प्रविका इंटरनेशनल स्कूल ने द्वितीय स्थान और डीएवी चतरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीपीओ संदीप सुमन व विशिष्ट अतिथि के रूप में सिस्टर मेरी ग्रेस, सिस्टर मुक्ता उपस्थित थे. अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया. इस मौके पर एसडीपीओ संदीप सुमन ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल बेहद जरूरी है. स्केटिंग जैसे खेल बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और फिटनेस बढ़ाते हैं. ऐसे आयोजन ग्रामीण और छोटे शहरों की प्रतिभाओं को आगे लाने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं. पुलिस प्रशासन हमेशा युवाओं और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. अंत में आयोजनकर्ता स्केटिंग कोच अहद रज़ा ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद दिया.

Spread the love