चंदवा : पथ निर्माण विभाग के विश्रामागार में चंदवा प्रखंड कांग्रेस कमिटी ने पूर्व प्रधानमंत्री रजीव गांधी की 35वीं शहादत दिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष असगर खान ने की।द्वीप प्रज्वलित करते हुए कांग्रेसजनों ने एक एक कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।असगर खान ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश को आधुनिक भारत की पहचान दी।सूचना प्रौद्योगिकी,नारी शक्ति,युवाओं को मतदान का अधिकार,पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उनके विचारों को जन जन तक पहुंचना हम सभी का कर्तव्य बनता है।
इस कार्यक्रम में लातेहर जिला महासचिव निर्मल कुमार भारती,जिला सदस्य अजमतउल्ला अंसारी, राम शर्मा,प्रखंड महासचिव कैलाश बैठा, गिद्धोंन खाखा, रिजरूस पॉल एक्का,जलेंद्र ठाकुर अनेकों लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
