जिला परिषद जीरा देवी मद से दो विकास योजनाओं का हुआ शिलान्यास

360° Ek Sandesh Live


गारू: प्रखंड गारू अंतर्गत धांगरटोला पंचायत के पुरनी अरमू गांव में जिला परिषद जीरा देवी ने जिला परिषद मद से स्वीकृत दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास जिला परिषद सदस्य जीरा देवी ने किया। योजनाओं में पुरनी अरमू स्थित यात्री शेड की मरम्मति तथा पीसीसी पथ निर्माण कार्य शामिल हैं। शिलान्यास कार्यक्रम में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास उनकी प्राथमिकता है तथा जनहित को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का चयन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यात्री शेड के जर्जर होने से लोगों को परेशानी हो रही थी, जबकि सड़क की खराब स्थिति के कारण आवागमन प्रभावित होता था। दोनों योजनाओं के पूर्ण होने से ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश भी दिया। ग्रामीणों ने इन योजनाओं का स्वागत करते हुए कहा कि यात्री शेड और पक्की सड़क गांव की मूलभूत आवश्यकताएं हैं, जिनसे आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की अन्य विकास संबंधी मांगें भी रखीं। जिला परिषद सदस्य ने समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। शिलान्यास से ग्रामीणों में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया।

Spread the love