हरी-भरी वसुधा का श्रृंगार करें, पर्यावरण से प्यार करें : अमरेंद्र कुमार

360° Ek Sandesh Live

रांची: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मत्स्य निदेशालय की ओर से मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र, शालीमार (धुर्वा) में पौधरोपण किया गया इस अवसर पर मत्स्य निदेशालय के निदेशक अमरेंद्र कुमार ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए परिसर में छायादार, फलदार और औषधीय पौधे लगाए। मौके पर निदेशक ने अपने संदेश में कहा कि पेड़ पौधे हमें जीवनदायिनी आक्सीजन प्रदान करते हैं। इसलिए इसकी देखभाल जरूरी है। उन्होंने हरी-भरी वसुंधरा का श्रंगार करने व पर्यावरण से प्यार करने की अपील की। इस अवसर पर उप निदेशक संजय कुमार गुप्ता, उप निदेशक शंभू प्रसाद यादव, मुख्य अनुदेशक प्रशांत कुमार दीपक सहित निदेशालय के अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Spread the love