रांची। झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बाघेल व अजय शर्मा शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंच कर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इसके पूर्व भूपेश बाघेल व अजय शर्मा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अस्थायी आमंत्रित सदस्य व झारखंड प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी, विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप, राज्यसभा प्रत्याशी प्रणब झा, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, ग्रामीण विकास मंत्री दिपीका पांडेय सिंह, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, रवींद्र सिंह, सुलतान अहमद तथा रिजुअल अंसारी ने मुलाकात कर राज्यसभा चुनाव से संबंधित संगठनात्मक व राजनीतिक विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर चुनावी तैयारियों, समन्वय व रणनीति को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा पार्टी की एकजुटता व सफलता सुनिश्चित करने के संकल्प को दोहराया गया।
