Reporting by Mustaffa
ठेठईटांगर (सिमडेगा): सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र अंतर्गत केरिया पहान टोली के समीप बुधवार को दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक घायल हो गए।मृतक की पहचान आकिलन हांसदा (18 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं हादसे में वेलकन लुगुन (18 वर्ष), अनिल (16 वर्ष) तथा जोलजस केरकेट्टा (22 वर्ष) घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।घटना की सूचना मिलने पर ठेठईटांगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
