रांची/कोलकाता: आज पत्रकारों के लिए गर्व का विषय है कि कोई बाइक राइडर सियाचिन बॉर्डर लद्दाख की 19000 फीट की ऊंचाई से प्रधानमंत्री से अपील करता है और आपकी आवाज में आवाज मिला रहा है.वो एक सुर में कह रहा है कि देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करो.यह भी कह रहा है कि विश्व में भारत का प्रेस फ्रीडम इंडेक्स 157 चिंताजनक है। ये दिलेर सिक्ख साईं इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड जमशेदपुर के अकाउंटेंट हैं और पश्चिम बंगाल के खड़गपुर निवासी हैं नाम है हरप्रीत सिंह. हरप्रीत 7 जून 2026 को मोटरसाइकिल से पश्चिम बंगाल,झारखंड,बिहार, नई दिल्ली,हरियाणा,जम्मू कश्मीर होते हुए 12दिनों बाद कल लेह पहुंचे और फिर आज सियाचिन बॉर्डर से प्रधानमंत्री को एक वीडीओ संदेश भी ज़ारी किया है।जो कुछ देर बाद वायरल किया जाएगा.फिलहाल हरप्रीत सिंह आगे की यात्रा पर निकल गए हैं जो लगभग 21000 फीट तक पहुंच कर एसोसिएशन का प्रतीक चिन्ह लहराएंगे।
ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन AISMJWA के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपाली मनोहर,सलाहकार सरदार हरमिंदर सिंह और एसोसिएशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नरेश श्रीवास्तव ने हरप्रीत के इस जज्बे को सलाम किया और धन्यवाद भी दिया है।साथ ही हरप्रीत को वापस लौटने पर प्रदेश कार्यालय में सम्मानित करने की भी बात कही है।
