11 वर्षीय बालक प्रिंस कुंडलना लापता, परिजनों ने लोगों से की खोज में सहयोग की अपील

360° Ek Sandesh Live

News by Ranjan

जलडेगा : जलडेगा प्रखंड के परबा पंचायत अंतर्गत डेंगूपानी तथा वर्तमान में पांडवा टोली, लचरागढ़ (कोलेबिरा) निवासी प्रवीण कुंडलना का 11 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुंडलना सोमवार, 29 जून 2026 को दोपहर करीब 2:00 बजे अपनी रेंजर साइकिल लेकर इंदटाड़ मैदान, लचरागढ़ की ओर खेलने के लिए निकला था। इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा है।परिजनों ने रिश्तेदारों, आसपास के गांवों एवं संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना के बाद परिवार उसके सकुशल लौटने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
लापता बालक प्रिंस कुंडलना घर से निकलते समय गुलाबी रंग की टी-शर्ट एवं भूरे रंग का हाफ पैंट पहने हुए था। उसके चेहरे पर घाव का एक निशान है, जिससे उसकी पहचान आसानी से की जा सकती है।परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को प्रिंस कुंडलना कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो तत्काल नीचे दिए गए नंबरों पर सूचना दें।

Spread the love