रिम्स में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: आधुनिक सुविधाओं का उद्घाटन

360° Ek Sandesh Live


रांची। रिम्स में स्वास्थ्य सेवाओं व चिकित्सा शिक्षा को नई ऊँचाइयों पर ले जाने वाली कई महत्वपूर्ण पहलों में अत्याधुनिक डिजिटल मैमोग्राफी, सेंट्रल लेबोरेटरी, बीएसएनएल प्रबंधित वाइ-फाइ एव सीसीटीवी कमांड कंट्रोल रूम, ओरल मैक्सिलोफेशियल सर्जरी आॅपरेशन थिएटर,ई शुसरूट एचएमआईएस ­ाारखंड व आॅनलाइन मरीज अपॉइंटमेंट प्रणाली का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बुधवार को फीता काट कर किया। साथ ही नव-नियुक्त फैकल्टी को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम रिम्स के नए अकादमिक भवन में आयोजित किया गया। मौके पर मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार रिम्स को देश के अग्रणी चिकित्सा संस्थानों की श्रेणी में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नव-नियुक्त शिक्षकों अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी ऊर्जा और विशेषज्ञता से चिकित्सा शिक्षा मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि 94 सहायक प्राध्यापकों के पदों पर शीघ्र नई नियुक्तियों हेतु विज्ञापन जारी किए जाएंगे, जिससे संस्थान की शैक्षणिक चिकित्सीय क्षमता और सुदृढ़ होगी। कांके विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिम्स गवर्निंग बॉडी के सदस्य सुरेश बैठा ने कहा कि रिम्स ने राज्य के लोगों का विश्वास अर्जित किया है और आज यह झारखंड की पहचान बन चुका है। उन्होंने कहा कि रिम्स की बढ़ती उपलब्धियों और भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए रिम्स-2 की स्थापना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जब रिम्स एक सिद्ध सफल चिकित्सा संस्थान के रूप में स्थापित हो चुका है, तब उसी उत्कृष्टता को आगे बढ़ाते हुए रिम्स-2 का निर्माण राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम होगा। मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि राज्य सरकार रिम्स में मानव संसाधन, डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों तथा अधोसंरचना के निरंतर विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नई नियुक्तियाँ, डिजिटल स्वास्थ्य प्रणालियाँ तथा प्रस्तावित रिम्स-2 परियोजना झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Spread the love