शिक्षक मुकेश यादव हत्याकांड मामले में मिला नया सुराग

360° Ek Sandesh Live


अशोक अनन्त
हंटरगंज (चतरा) घंघरी गांव में मंगलवार सुबह घंघरी हाई स्कूल के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-22 (चतरा–डोभी मुख्य पथ) किनारे झाड़ियों के पास कंप्यूटर शिक्षक मुकेश यादव (38) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने के बाद से इस घटना पर से पर्दा नहीं उठ पाया है।
मृतक घंघरी गांव निवासी स्वर्गीय महाबीर यादव के पुत्र थे और प्रतापपुर हाई स्कूल में कंप्यूटर शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।परिजनों के अनुसार, सोमवार शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच वह मोटरसाइकिल से दोस्तों से मिलने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। पूरी रात परिवार उनकी तलाश करता रहा। पत्नी लगातार फोन करती रहीं, लेकिन किसी कॉल का जवाब नहीं मिला। मंगलवार सुबह उनका शव ग्रामीणों ने देखा। सिर पर गहरा जख्म और शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे तथा पास ही उनका मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त अवस्था में पाया गया जिसपर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी,पुलिस ने हर पहलुओं से जांच कर गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है। मृतक की पत्नी रीना देवी ने आवेदन देकर पांच नामजद आरोपित पर आशंका जाहिर की है,इधर गुरुवार को इस मामले में एक नया तथ्य सामने आया है जहां नदी किनारे बने पुराने सुनसान स्वास्थ्य केंद्र में एक मोटी रस्सी और खून के धब्बे का निशान मिला है आशंका जताई जा रही है की पहले इस स्थान पर उसके साथ मारपीट कर हत्या करनें के बाद मृतक को सड़क किनारे फेंक दिया गया और इसे दुर्घटना का रुप देनें की कोशिश की गई है,फिलहाल सूचना के बाद पुलिस फॉरेंसिक जांच तथा अन्य वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर घटना का पता लगाने में जुटी है,जांच टीम ने उस जगह का मुआयना कर हर तथ्यों की जांच कर रही है।

Spread the love