चतरा पुलिस को मिले नए वाहन, पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

360° Crime Ek Sandesh Live

अशोक अनन्त
चतरा: जिले में विधि-व्यवस्था को दुरुस्त करने और अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से बुधवार को चतरा पुलिस को नए वाहनों की सौगात मिली। पुलिस कार्यालय में आयोजित क्राइम मीटिंग के तुरंत बाद पुलिस अधीक्षक ने इन नए वाहनों का वितरण किया। इस दौरान संबंधित पुलिस पदाधिकारियों और विभिन्न इकाइयों को वाहनों की चाबियां सौंपी गईं।
​बैठक में आपराधिक मामलों की समीक्षा के बाद एसपी ने जिले के संवेदनशील, ग्रामीण और बीहड़ इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। नए वाहनों के आने से आपातकालीन स्थितियों में पुलिस की त्वरित पहुंच सुनिश्चित होगी, जिससे आम जनता में सुरक्षा का विश्वास बढ़ेगा और अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी। इस अवसर पर जिला पुलिस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित थे।

Spread the love