MUSTFA
मेसरा: रांची विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बीएड (सत्र 2024-26) की परीक्षा में मनरखन महतो बीएड कॉलेज बीआईटी मोड़ केदल (रांची) के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। कॉलेज का कुल परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। परीक्षा में शामिल हुए कुल 99 सम्मुख प्रशिक्षार्थियों में से 97 विद्यार्थियों ने विशिष्टता के साथ प्रथम श्रेणी हासिल की, जबकि शेष 02 प्रशिक्षार्थियों ने भी प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की। इस शानदार उपलब्धि पर संस्थान के अध्यक्ष मनरखन महतो ने सभी सफल प्रशिक्षार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। निदेशक मनोज कुमार महतो ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और योग्यता का प्रमाण है। प्राचार्य डॉ दूधेश्वर महतो ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में एक आदर्श शिक्षक बनने और निरंतर सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा दी। इसके साथ ही ट्रस्टी वीरेंद्रनाथ ओहदार,खुशबू सिंह, कृति काजल, प्रबंधक मुकेश कुमार, प्रशासिका मीना कुमारी एवं पूनम कुमारी ने भी सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी।
