रिपोर्ट-अशोक अनन्त
बाल-बाल बचे चालक, लिखित समझौते के बाद बावजूद भी फ्लाई ऐश की ढुलाई
सिमरिया । सिमरिया चतरा मुख्य सड़क के देल्हो घाटी में मंगलवार की अहले सुबह फ्लाई ऐश लदे दो ट्रिप टेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई किसी की हताहत नहीं हुई। एक टेलर सड़क से उतरकर जंगल में जा घुसा, जबकि दूसरा करीब 20 मीटर आगे जाकर पलट गया। दोनों टेलर एनटीपीसी टंडवा से फ्लाई ऐश लेकर चतरा की ओर जा रहे थे। घटना के बाद एक बार फिर एनटीपीसी की फ्लाई ऐश ढुलाई को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश उत्पन हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि झामुमो नेता मनोज चंद्रा के नेतृत्व में सिमरिया चौक पर सर्वदलीय संघर्ष समिति ने 9 अगस्त से 11 दिनों तक ‘हाईवा छोड़ो- चतरा आंदोलन किया गया था। उस दौरान सीओ गौरव कुमार राय के मध्यस्थता में वार्ता हुई थी और लिखित समझौता दिया गया था कि सड़क की भार कम करने के लिए ट्रिप टेलर से फ्लाई ऐश की ढुलाई बंद रहेगी । आरोप है कि समझौते के बावजूद प्रशासन और ट्रांसपोर्टरों की मिलीभगत से ट्रिप टेलर से फ्लाई ऐश की ढुलाई धड़ल्ले से जारी है। जिसके कारण लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से समझौते का अनुपालन कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाबत सिमरिया थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि देल्हो घाटी में दो टेलर पलटने की सूचना मिली है। दोनों वाहनों पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
