लोहरदगा: रविवार को करमा पूर्व संध्या सांस्कृतिक समारोह एवं पूजा समारोह को भव्य रूप से मनाने को लेकर एक बृहत बैठक केंद्रीय सरना समिति लोहरदगा के तत्वावधान में आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता रघु उरांव ने किया और सभा को संचालन कोषाध्यक्ष श्री चोंह स उरांव ने किया। सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय सरना समिति लोहरदगा के मुख्य संरक्षक मनी उरांव ने कहा कि आदिवासी भाषा संस्कृति को अक्षुण रखने में परब त्यौहार की भूमिका महत्वपूर्ण होती है इस लिए हम सभी लोग मिलकर सामूहिक रूप से करमा पर्व एवं सांस्कृतिक समारोह को भव्य रूप से मनाएंगे। उन्होने बताया कि करमा पूर्व संध्या सांस्कृतिक समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले 18 सितंबर 26 तक निश्चित रूप से अपनी प्रविष्टि करा लेंगे। इसमें सामूहिक नृत्य बड़ों का और बच्चों का भी है साथ में एकल गान बड़ों और बच्चों दोनों भाग ले सकते हैं।
समिति के पदाधिकारियों से अनुरोध किया गया है समय पर सहयोग राशि इक्कठा करना सुनिश्चित करें ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। सभा को संबोधित करने वाले अध्यक्ष रघु उरांव, लक्ष्मीनारायण भगत, जिला राजी पड़हा अध्यक्ष, अनिल कुमार भगत है, पूर्व सचिव केंद्रीय सरना समिति लोहरदगा, राधा तिर्की सदस्य जिला परिषद सेन्हा, बीरी भगत राजी पड़हा प्रार्थना सभा प्रदेश अध्यक्ष मंगरा उरांव, जिला राजी पड़हा प्रार्थना सभा प्रदेश सचिव मतलु उरांव, पूर्व शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता बीरेंद्र उरांव, जिला राजी पड़हा एवं पूर्व मुखिया कृष्णा उरांव, जिला राजी पड़हा प्रार्थना सभा बिफई उरांव, संरक्षक केन्द्रीय सरना समिति लोहरदगा मौजूद थे। इसके अलावा ढेर सारे युवक युवतियाँ इस बैठक में शामिल हुए। विदित हो कि करमा पूर्व संध्या सांस्कृतिक समारोह एवं करमा पूजा समारोह क्रमशः 21 सितम्बर और 22 सितंबर 2026 को होना है। समिति की अगली बैठक दिनांक 13 सितंबर 26 को दोपहर 1 बजे से बी एस कॉलेज परिसर में होना तय हुआ है।
