99 टन अवैध कोयला जब्त, विभागीय कार्रवाई जारी

360° CCL Crime Ek Sandesh Live

चुरचू: सीसीएल ने अवैध कोयला के खिलाफ चलाया अभियान

Eksandeshlive Desk

चुरचू/चरही: सीसीएल क्षेत्र के झारखंड केदला लइयों (रामगढ़) के लईयो व घोसी के सटे जंगल क्षेत्र में अवैध कोयला भंडारण के खिलाफ अभियान चलाया गया। गुप्त सूचना के आधार पर हजारीबाग क्षेत्र सीसीएल प्रबंधन को पता चलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए सीआईएसएफ सशस्त्र दल, सीसीएल सुरक्षा विभाग चरही व सीसीएल प्रबंधन की ओर से उक्त स्थल पर रेड किया गया। जिसमें दो अलग-अलग जगहों से कुल 99 टन 70 किलो का अवैध कच्चा कोयला को जब्त किया गया। कोयले को नजदीक के परियोजना (झारखंड परियोजना) के कोल डंप में सीजर बनाकर झारखंड परियोजना के प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया।

छापामारी अभियान में भारी मात्रा में बिजली के तार व पाइप सहित कई जरूरतमंद सामग्री बरामद किया गया। सीसीएल सुरक्षा विभाग हजारीबाग के इंचार्ज रंजित कुमार विमल ने बताया कि क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन के मुहाने को पूरी तरह से ध्वस्त कर बंद कर दिया गया है। यह छापामारी अभियान दिन के 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चलाया गया। फिलहाल सीसीएल के इस कारवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। छापामारी अभियान में कई लोग शामिल थे।

Spread the love