रांची के सेक्टर-2 से किशोर रियांश (डुग्गु) लापता, जेवर और कैश लेकर घर से निकला, तलाश में जुटी पुलिस

Crime

Eksandeshlive Desk

रांची: जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के सेक्टर-2 (क्वार्टर नंबर B/118) से 14 वर्षीय किशोर रियांश गिरी उर्फ डुग्गु संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। वह राजीव गिरी का पुत्र है। परिजनों के अनुसार, वह घर से 25 हजार रुपये नकद और कुछ सोने-चांदी के जेवर लेकर निकला है। परिजनों ने बताया कि लापता होने के वक्त उसने हरे रंग का ट्राउजर (Green trouser), नीले रंग की टी-शर्ट (Blue t-shirt) और चप्पल पहनी हुई थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

परिजनों की अपील: अगर किसी भी व्यक्ति को इस किशोर के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो वे तुरंत नीचे दिए गए मोबाइल नंबर- 7870933384 पर संपर्क कर सकते हैं।

Spread the love