धनबाद पुलिस का ‘आॅपरेशन साइबर शील्ड’: 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार

360° Ek Sandesh Live


रांची। धनबाद जिले में बढ़ते साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निदेर्शानुसार आॅपरेशन साइबर शील्ड” की शुरूआत की गई है। इसी अभियान के तहत धनबाद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है,
1 अक्टूबर 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि निरसा थाना अंतर्गत पिठकियारी गांव में साइबर अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में इकट्ठा हुए हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया, जिसमें 35 पुलिस पदाधिकारी और 120 पुरुष एवं महिला बल शामिल थे। गिरफ्तार आरोपी और उनका आपराधिक इतिहास निरसा थाने की पुलिस द्वारा की गई इस छापेमारी में पिठकियारी गांव के कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है। श्याम सुंदर रविदास,राहुल कुमार उर्फ राहुल रविदास, सचिन रविदास,मलय रविदास,श्यामापदो रविदास,झंटू ठाकुर,कुंदन वर्णवाल,अरमान रविदास, अजय रविदास,विजय रविदास, सागर रविदास पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार आरोपियों में से राहुल रविदास, श्यामसुंदर रविदास और सचिन रविदास का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। इनके खिलाफ पहले से ही निरसा, धनबाद साइबर थाना और आसनसोल साइबर थाना में साइबर अपराध के कई मामले दर्ज हैं।

Spread the love