द्वितीय दीक्षांत समारोह में कुलगीत की रचयिता डॉ. पूजा शकुंतला शुक्ला की रही गरिमामयी उपस्थिति

360° Ek Sandesh Live

रांची। झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह का आयोजन सोमवार को हुआ। जिसमें झारखंड के राज्यपाल एवं कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार तथा केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगीत ज्ञानविज्ञान सहित -जयतु जयतु जय गुरुकुल की रचयिता डॉ. पूजा शकुंतला शुक्ला की उपस्थिति विशेष उल्लेखनीय रही। उनके की ओर से रचित यह कुलगीत विश्वविद्यालय की शौर्य-परंपरा, ज्ञान-विज्ञान, अनुशासन एवं राष्ट्र-सेवा के आदर्शों को अभिव्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक पहचान और गौरव का अभिन्न अंग बन चुका है।

Spread the love