रांची। सीसीएल मुख्यालय स्थित गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर के प्रांगण में विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत ई-कचरा प्रबंधन: प्रभावी संग्रहण, पृथक्करण व निस्तारण सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने ई-वेस्ट संग्रहण केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक कचरा निस्तारित कर अभियान का शुभारंभ मंगलवार को किया। कार्यक्रम के दौरान सीएमडी ने कॉपोर्रेट कम्युनिकेशंस व पब्लिक रिलेशंस (उउ&ढफ) विभाग की ओर से निर्मित परिकल्पना सीसीएल के ताऊ के अक अवतार का अनावरण किया। सीसीएल के ताऊ कंपनी के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स के वीडियोज में दिखाई देते हैं और सीसीएल की विभिन्न पहलों व गतिविधियों से संबंधित जानकारी को सरल व प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस पहल के माध्यम से ई-कचरे के उचित संग्रहण, पृथक्करण एवं वैज्ञानिक निस्तारण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम स्थल पर विशेष रूप से तैयार किया गया सेल्फी स्टैंड भी आकर्षण का केंद्र रहा, जहां अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक तस्वीरें खिंचवाईं। विशेष अभियान 6.0 के तहत ई-कचरा प्रबंधन जैसी पर्यावरणीय पहल को बढ़ावा देना सीसीएल की स्वच्छ, स्वस्थ व सतत कार्यस्थल के प्रति प्रतिबद्धता को दशार्ता है। यह पहल ई-कचरे के जिम्मेदार प्रबंधन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को भी मजबूत करती है।
