कांग्रेसियों को भारत नाम से ही नफरत : संदीप वर्मा

360° Ek Sandesh Live

रांची। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने कहा कि कांग्रेसियों की हरकत देख कर अब यह लगने लगा है कि कांग्रेसियों को भारत शब्द से चिढ़ एवं नफरत है। विकसित भारत संकल्प सेवा चौक पर जो हरकत कांग्रेसियों ने किया वो घोर निंदनीय है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री और पूरे देश ने जो विकसित भारत का संकल्प लिया, वह काँग्रेस को नागवार गुजरा है। इसलिए तो हरमू चौक के विकसित भारत संकल्प सेवा चौक नामकरण करने का जो बोर्ड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित हजारों लोगो ने इस संकल्प की प्रतिबद्धता को याद रखने हेतु लगाया था उसे काँग्रेसी गुंडों ने उखाड़ फेंका, जो काफी निंदनीय है। यह बोर्ड देश के विकसित होने के संकल्प से जुड़ा था। उनके इस व्यवहार से यह सिद्ध होता है कि उन्हें हर उस नाम से नफरत है जिससे देश का नाम जुड़ा है। तभी आज देश में संविधान विरोधी कांग्रेस संविधानिक संस्थाओं पर हमला कर रही है। सत्ता के लोभ में काँग्रेस लगातार गिरती जा रही है। संदीप वर्मा ने कहा कि कांग्रेस देश और प्रदेश दोनों जगह अराजकता लाना चाहती है। चुनाव आयोग का बहाना बनाकर राष्ट्र की अखंडता पर चोट कर रही है। वास्तविकता यह है कि लंबे समय से सत्ता से दूर रहने के कारण कांग्रेस सत्ता प्राप्ति के रोज नए हथकंडे अपना रही है। आज पूरा देश और झारखंड प्रदेश उनके इस व्यवहार को देख रही है। समय आने पर जनता उन्हें करारा जवाब देगी और उनके इस व्यवहार से भविष्य में देश में उनका कोई नाम लेने वाला भी नहीं बचेगा ।

Spread the love