पीएनबी ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर रक्तदान शिविर का किया आयोजन

Business

Eksandeshlive Desk

रांची: पंजाब नेशनल बैंक, मंडल कार्यालय, रांची 26 अक्टूबर से 3 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 मना रहा है। इसके उपलक्ष्य में गुरुवार को सामाजिक दायित्वों के निर्वहन एवं जनकल्याण की भावना से सदर अस्पताल, रांची के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 24 यूनिट रक्तदान किया। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में योगदान देना था। मंडल प्रमुख श्री राकेश कुमार ने रक्तदान को महादान बताते हुए इस पहल ने मानव सेवा, सामाजिक सहभागिता और सामुदायिक कल्याण के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

Spread the love