अनजान कॉल का नहीं दें जवाब, किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें, लोहरदगा उपायुक्त ने की साइबर फ्रॉड से बचने की अपील

Crime

Eksandeshlive Desk

लोहरदगा : उपायुक्त डॉ. ताराचंद ने आमजनों से अपील की है कि अक्सर अनजान कॉल से ठगी का शिकार या फ्रॉड होने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। हाल ही में मोबाइल नंबर 9234402446 से लोगों को ऐसे कॉल किये जाने की शिकायत प्राप्त हुई है और उनके साथ ठगी हो गयी है। ऐसे में किसी तरह की ठगी का शिकार होने से बचने के लिए आपसे अपील है कि किसी तरह के अनजान फोन नंबर का किसी तरह का जवाब नहीं दें।

साथ ही अगर अनजान फोन पर कॉल कर कोई किसी तरह के राशि की मांग करता है तो इसकी सूचना नजदीकी थाना या जिला प्रशासन को दें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करें अन्यथा आपके साथ साइबर फ्रॉड हो सकता है। लोहरदगा जिला में ऐसे मामलों पर नियमित रूप से कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साइबर क्राइम की रिपोर्ट करने के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 है। आप ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी सहित किसी भी साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने के लिए इस नंबर पर 24×7 कॉल कर सकते हैं। आप https://cybercrime.gov.in/ वेबसाइट पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

Spread the love