Eksandesh Desk
बरहेट/साहिबगंज: बीडीओ अंशु कुमार पांडे के अध्यक्षता में बीडीओ कक्ष में सोमवार को पुस्तकालय संचालन को लेकर बैठक आयोजित की गई।बैठक में प्रखंड प्रमुख बर्नार्ड मरांडी, जिला परिषद सदस्य जेठा मुर्मू सामिल हुए।बीडीओ अंशु कुमार पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड परिसर में पुराना प्रखंड भवन को लाइब्रेरी के रूप में बनाया गया है।जो भवन को आकर्षक रूप से रंग रोगन किया गया है।साहिबगंज डी डी सी के निर्देश पर पुस्तकालय संचालन को लेकर संचालन समिति का चयन किया जाना है।ताकि पुस्तकालय से मिलने वाले लाभ लोगों को पढ़ने लिखने के उद्देश्य से मिल सके। इस दौरान पुस्तकालय से विभिन्न प्रकार के पुस्तक उपलब्ध होगा। पुस्तकालय में सभी प्रकार के प्रतियोगिता, स्कूली किताब, जैसे अन्य किताबें पुस्तकालय में मिलेगा। जिससे ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्र के बच्चों को पढ़ाई से संबंधित लोगों को किताबें मिलेगी।इस दौरान शारदे चिल्ड्रेन एकेडमी प्रधानाध्यापक उत्तम कुमार चंद, सेवानिवृत शिक्षक छवि हेमराम, उत्क्रमित उच्च विद्यालय पंचकठिया बाजार प्रधानाध्यापक अमित कुमार, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय शिक्षक सोमनाथ शील, संजय कुमार, अजय भगत, विनोद टुडू को पुस्तकालय सदस्य मनोनीत किया गया।