Eksandeshlive Desk
लातेहार : जिला मुख्यालय के पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन (टाउन हॉल) में नव नियुक्त जिला संगठन प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा जी का अभिनंदन समारोह एवं नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह जी का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। जहां प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह पूर्व जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह ने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष पंकज सिंह को पगड़ी पहनाकर नई जिमेवारी की शुभकामनायें दी।E
मंच पर मुख्य रूप से लातेहार विधानसभा के पूर्व विधायक प्रकाश राम , भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर पासवान , चतरा लोकसभा के संयोजक राजधानी प्रसाद यादव , प्रदेश कार्य समिति सदस्य अवधेश सिंह , जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी महिला मोर्चा प्रदेश नीलम देवी , महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य कल्याणी पांडेय , पूर्व नगर पंचायय सीतामानी तिर्की , जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे , जिला महामंत्री बंशी यादव , युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि मुकेश पाण्डेय , नीरज सिंह , एससी मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य कामेश्वर सिंह , एसटी मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेश उरॉंव ,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष छोटू राजा ,जिला कार्य समिति सदस्य आनंद सिंह , युवा मोर्चा जिला महामंत्री अश्विनी सिंह चतरा लोकसभा विस्तारक सक्षम सिंह उपस्थित रहे।
वहीं कार्यक्रम का संचालन जिला कार्य समिति सदस्य अमलेश सिंह के द्वारा किया गया। वही समाप्ति की घोषणा चतरा लोकसभा के सह संयोजक सह चतरा जिला के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा के द्वारा किया गया।
मौके पर कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्यगण , पूर्व जिला परिषद सदस्य , प्रखंड प्रमुख , उप प्रमुख , मुखिया , पंचायत समिति सदस्य , मंच मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी , प्रदेश कार्य समिति सदस्य , जिला पदाधिकारी , कार्य समिति सदस्य , मंच मोर्चा के जिला अध्यक्ष , पदाधिकारी , कार्य समिति सदस्य , मंडल के सभी अध्यक्ष , पदाधिकारी, कार्य समिति सदस्य , मंच मोर्चा के मंडल अध्यक्ष , पदाधिकारी , कार्य समिति सदस्य के साथ -साथ हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।