भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष बने अभिषेक कुमार

360° Ek Sandesh Live Politics

Amit Ranjan

कोलेबिरा: भारतीय जनता पार्टी मंडल कोलेबिरा में मंडल अध्यक्ष अशोक इंदवार के नेतृत्व में भाजयुमो का एक बैठक कर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का पुनर्गठन करते हुए अभिषेक कुमार को भाजयुमो का प्रखंड अध्यक्ष महेश सिंह को महामंत्री सखी लोहरा को उपाध्यक्ष राजन राम को मंत्री गौरव अग्रवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी सिमडेगा जिलाअध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा कि युवा शक्ति पार्टी के रीढ़ है आज युवा शक्ति के आगे आने से हमारा दल और मजबुती के साथ आगे बढ़ रही है आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बेहतर प्रदर्शन करते हुए खुंटी लोकसभा सीट के साथ- साथ कोलेबिरा और सिमडेगा विधान सभा में भारतीय जनता पार्टी जीत का पताका लहरायगी भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि मंडल सशक्तिकरण के तहत सिमडेगा जिला के दोनो विधान सभा के सभी मंडलों में भाजयुमो को मजबुती प्रदान करने के लिए मंडल स्तर में प्रवास कर संगठन में युवाओं को जोड़कर भाजयुमो को जमीनी स्तर पर मजबुत किया जा रहा आज यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी के विकास कि गारंटी से युवा शक्ति भारतीय जनता पार्टी कि ओर आशा भरी निगाहों के साथ भाजयुमो के साथ भारी तदात में जुड़ रहे है और निश्चित रुप से झारखंड में युवाओं के चेहरा में मुस्कान मोदी गारंटी ही लाएगी। भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अशोक इंदवार ने कहा कि आने आले कुछ दिनों में भाजपा मंडल कोलेबिरा से हजारों के संख्या में मेरे युवा साथी भाजपा का हाथ को मजबुत करने के लिए संगठन से जुड़ेंगे और कोलेबिरा विधानसभा में कमल का फूल खिलाते हुए इतिहास रचेगी। मौके पर शशि दास मंडल, चिंतामनी कुमार, रोहित कुमार, साहु रुपधर सिंह, अनिरुद्ध सिंह, मुनेश्वर तिर्की, रुपलाल महतो, जनेश्वर बिल्हौर, कृष्णा दास, दिलेश्वर सिंह, राजन राम, सखी लोहरा, महेश् सिंह, गौरव अग्रवाल, सुधीर यादव, जया लोहरा उपस्थित हुए।

Spread the love