बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ ने एआरएमसी आईवीएफ फर्टिलिटी चेन का किया अधिग्रहण

360° Ek Sandesh Live Health

sunil Verma

रांची: सीके बिरला ग्रुप की कंपनी और भारत के अग्रणी आईवीएफ नेटवर्क बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ ने एआरएमसी आईवीएफ फर्टिलिटी चेन का अधिग्रहण किया है। बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ के फिलहाल देशभर में 30 सेंटर्स है और मौजूदा अधिग्रहण के बाद इसका विस्तार दक्षिण भारत में केरल, कर्नाटकएवं तमिलनाडु में हो जाएगा। अधिग्रहण के बाद, बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ के कुल 37 सेंटर्स हो जाएंगे। इस अधिग्रहण के साथ, बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ देश में फर्टिलिटी समाधान ढ़ूंढ़ रहे दंपत्तियों के लिएअग्रणी और भरोसेमंद पार्टनर के तौर पर अपनी पहचान को और मजबूत करेंगे। सीके बिरला ग्रुप देशभर में 50 वर्षों से उच्चस्तरीय स्वास्थ सेवा प्रदान करने के लिए जाना जाता है। बिरला ग्रुप के अस्पताल कोलकाता, जयपुर, गुरुग्राम और दिल्ली में हैं जो अत्याधुनिक मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर एवं टैक्नोलॉजी से लैस हैं। बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफभारत की सबसे तेजी से बढ़ता हुआ ब्रैंड है जो श्रेष्ठ सेवा व सर्वश्रेष्ठपरिणाम के लिए जाना जाता है। इस मौके पर, अवंति बिरला, संस्थापक, बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ, सीकेबिरला हैल्थकेयर ने कहा कि बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ में हम ‘श्रेष्ठसेवा, सर्वश्रेष्ठपरिणाम’ के सिद्धांत का पालन करते हुए, गर्भधारण के विज्ञान के साथ केयर का मेल कराते हैं। हम दंपत्तियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर, फर्टिलिटी स्पेश्यलिस्ट, एंड्रोलॉजिस्ट व काउंसलर की सेवाएं एक छत के नीचे प्रदान करते हैं।