स्टेट डेवलपमेंट एवं ग्रोथ में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना एवं इकोनॉमिकली मजबूत करना हमारा लक्ष्य : यशस्विनी सहाय

360° Ek Sandesh Live Pitara


Sunil Verma

रांची : झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल के नेतृत्व में करमटोली चौक स्थित प्रेस क्लब शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रांची लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने कहा कि स्टेट डेवलपमेंट एवं ग्रोथ में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना एवं इकोनॉमिकली मजबूत करना हमारा लक्ष्य हमलोग महिलाओं को जागरूक कर उनका हक अधिकार और इनसे जुड़े हुए जो कानून है उनपर जागरूकता अभियान चलायेंगे एवं सरकार से बात कर अधिक से अधिक महिला थाना बनवायेंगे और महिलाओं के काम करने के लिए एक वर्किंग एनवायरनमेंट, महिला सुरक्षित फ्रेंडली एनवायरनमेंट और पालिसी फार्मेशन हमारा लक्ष्य। लोसभा चुनाव-2024 लोकतंत्र का महापूर्व है, इसमें सबों की सहभागिता बहुत ही जरूरी है तभी समाज व देश तरक्की कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस शक्ति कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं एवं युवतियों की जो सोच है विजन है उसको कैसे आगे लेकर जाएं वो मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। झारखण्ड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल ने कहा हमारा पहला लक्ष्य झारखण्ड के हर एक वर्ग के प्रोफेशनल्स के साथ मिलकर एक थिंक टैंक प्लेटफार्म बनाना। उन्होंने यह भी कहा कि मजबूत समाज या मजबूत देश बनाना हो तो महिलाओं को सशक्त होना जरूरी है। आज महिलाएं सशक्त हैं और बढ़-चढ़कर सभी क्षेत्रों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही हैं। आज शक्ति संवाद कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को रोजगार कैसे मिल सके, महिलाओं को सुरक्षा कैसे मिल सके, किसानों की आय कैसे बढ़ाई जा सके, गरीबों को खाना कैसे मुहैया कराया जाए इन सभी चीजों पर विचार विमर्श हुई। । उन्होंने कहा कि आज हमलोगों के बीच इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय बहुत ही अच्छे विजन के साथ रांची के विकास के लिए खड़ी हुई है। शक्ति कार्यक्रम में मुख्य रूप से भुवनेश ठाकुर,विद्याकर कुँवर,ऐलन एंड्रयू,प्रखर मोदी,मनीष मिंज,रवि खलखो,रंजित सिसोदिया,कृष्णा सहाय,संजीव महतो,अनिल सिंह,प्रमोद जयसवाल,डॉ आरपी शर्मा,मुनेश्वर सिंह,लता कुमारी,हरीश प्रभाकर,राहुल कुमार,उमेश कंठ,अनिल जायसवाल,दीपांशु साहू, तरुणा सिंह,आर्या कुमारी, भानु प्रताप सिंह,अर्चना,सोनू सिंह,इरफान,प्रेम कुमार आदि लोग मौजूद थे।