By Nutan
लोहरदगा : भारतीय जनता पार्टी लोहरदगा सुभाष चन्द्र बोस चौक पर बंगाल चुनाव में जीत के जश्न मिठाई , झालमुड़ी खिलाकर, पटाखे फोड़ अबीर गुलाल लगा कर मनाई जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि लंबे संघर्ष और कथित अन्याय के खिलाफ जनता की आवाज़ की बंगाल के एक एक कर्मठ भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उनके धैर्य व निरंतर निस्वार्थ कार्य की जीत है। चुनाव के दौरान जिस प्रकार हिंसा, धमकी और प्रशासनिक पक्षपात जैसी चुनौतियों के बावजूद कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर मजबूती से काम किया ।लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे। वे कहते हैं कि जनता ने भय और दबाव को नकारते हुए बदलाव के पक्ष में मतदान किया। चुनाव के दौरान कई कार्यकर्ताओं को नुकसान उठाना पड़ा, जो लोकतंत्र पर बड़ा हमला था ।अब राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा और राजनीतिक हिंसा पर सख्ती से रोक लगेगी। कार्यकर्ता इसे एक नई शुरुआत मान रहे हैं कि बंगाल में विकास, पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित होगी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अजय कुमार पंकज, ओमप्रकाश सिंह, श्रीचंद प्रजापति, नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव, सरिता देवी, जगनंदन पौराणिक, कलावती देवी, पशुपति नाथ पारस,मिथुन तमेड़ा, देवाशीष कार, परमेश्वर साहू, मीना बाखला, भारती सिन्हा,सामेला भगत, सरस्वती देवी, शंभू प्रजापति,नीरज गुप्ता, रौशन कुमार साहू,आकाश पंकज,शुभम पंकज यशस्वी ओझा,प्रेम प्रजापति,विजय महतो, शंकर प्रजापति, संजय महतो, विकास कांस्यकर,रोशन कुमार,बृजनंदन गोप, मंगल गोप, गुड्डू तमेडा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
