रांची : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा चंडीगढ़ में 30 अप्रैल से 1 मई तक आयोजित 10वें राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन नवाचार और समावेशिता में झारखंड की स्वास्थ्य पहलों को विशेष पहचान मिली है। इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में झारखंड के एएमबी टी -4 मोबाइल एप्लीकेशन के लिए झारखण्ड को अवार्ड मिला है। एकीकृत एचबीएनसी-एचबीवाईसी उ मॉड्यूल: समुदाय आधारित शिशु देखभाल का नया मॉडल है। जिसमें शिशु की गृह आधारित देखभाल को सुदृढ़ करने के लिए प्रशिक्षण मॉड्यूल इंटीग्रेटेड एचबीएनसी एंड एचबीवाईसी विकसित किया गया है।इस कार्यक्रम में अभियान निदेशक,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के साथ डॉ विजय रजक,नोडल पदाधिकारी शिशु स्वास्थ्य अनिमा किस्कू, एस पी एम ने भाग लिया।
