जेपीएससी, जेएसएससी के खिलाफ बापू वाटिका मोरहाबादी में छात्रों का 25 जूलाई से अनिश्चितकालीन सत्याग्रह धरना

Education Ek Sandesh Live

SUNIL VERMA

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग के 14 वीं सिविल सेवा परीक्षा पर जांच टीम का तार जेएसएससी तक पहुंच गया है। जेएसएससी सीजीएल व अन्य परीक्षाओं पर भी सवाल उठने लगी है। ब्लैकलिस्टेड एजेंसी द्वारा परीक्षा आयोजन किए जाने की पुष्टि हुई है। एजेंसी के अधिकारी पुलिस हिरासत में है। दोनों नियुक्ति आयोग की कई अधिकारी जांच के घेरे में आ चुकी है। जिससे छात्र एवं अभिभावकों में भारी नाराजगी है। आज छात्रों के मंडली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए “जेएसएससी जेपीएससी भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती महा अभियान” का ऐलान किया। इसके तहत चरणबद्ध आंदोलन किए जाने की बात कही। आंदोलन के प्रथम चरण में कल 25 जूलाई (शनिवार) से मोराबादी स्थित बापू वाटिका के समक्ष अनिश्चितकालीन सत्याग्रह धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है। जिसकी प्रशासनिक सूचनार्थ प्रदान कर दिया गया है।

दीनबंधु मंडल ने कहा कि जांच टीम को धांधली का कई अहम तथ्यो पर हाथ लगी है। फिर भी राज्य सरकार अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है। राज्य सरकार को दोनो आयोग को विवादित परीक्षाओं का सीबीआई से जांच करते हुए रद्द किया जाए। आज के मीडिया कांफ्रेंस के दौरान राम अवतार महतो, दीनबंधु मंडल, बृजभूषण झा, संदिप कुमार गुप्ता, रवि कुमार, संजय साहू आदि छात्र मंडली मौजूद रहे।

Spread the love