झामुमो की बैठक में एमएमआरडी विधेयक के खिलाफ जन-जागरण अभियान और धरना-प्रदर्शन का निर्णय

Politics

Eksandeshlive Desk

रामगढ़ : झारखंड मुक्ति मोर्चा तोपा, ओरला, हेसागढा पंचायत की बैठक शानिवार को तोपा चौक पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अभय सिंह संचालन मंगू मांझी ने की। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय सदस्य राजकुमार महतो, विजय राम, संयोजक मंडली अंकल उरांव, प्रखंड अध्यक्ष सुरेश चंद पटेल, प्रखंड सचिव रामनाथ महतो, मुगल चंद पटेल उपस्थित रहे।

बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि मांडू प्रखंड मुख्यालय में खान एवं खनिज विकास विनियम संशोधन विधेयक 2026 के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाने एवं 7 सितंबर को माडू प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। धरना प्रदर्शन की तैयारी जोर शोर से की जा रही है। खान खनन संशोधन विधेयक का विरोध करेंगे। बैठक में कार्यकर्ताओं से अपील गई है कि अधिक से अधिक संख्या में मांडू मुख्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन को सफल बनाएं। बैठक में मोहम्मद यासीन, उत्तम करमाली, उमेश करमाली, तालो मांझी, महादेव रविदास, महादेव मांझी, चंदन कपूर, तबारक अंसारी, रोहित मुर्मू, सोनू बास्के, संजू मांझी, रीत लाल महतो सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Spread the love