Ranchi : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् रांची द्वारा आयोजित झारखंड स्कूल आइडल–2026 : सुर और ताल संग्राम का ग्रैंड फिनाले 31 अक्टूबर को राँची के आड्रे हाउस में आयोजित होगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा और पुरस्कार वितरण समारोह शाम 4 बजे होगा। इस प्रतियोगिता में राज्य के पाँचों प्रमंडलों से चयनित विद्यार्थियों ने गायन और नृत्य में भाग लिया। 28 एवं 29 अक्टूबर को JCERT में आयोजित एलिमिनेशन राउंड में कुल 96 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें से बेहतर प्रदर्शन करने वाले 40 प्रतिभागियों का चयन ग्रैंड फिनाले के लिए किया गया है। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 12 के दोनों वर्गों में बालक और बालिकाओं के लिए अलग-अलग श्रेणियाँ होंगी। इस तरह कुल चार श्रेणियों में गायन और नृत्य प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी।तियोगिता में प्रथम पाँच स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
