कांके उरूगुटू में धान क्रय केंद्र खुला,जिप सदस्या सुषमा देवी व उप प्रमुख अजय बैठा ने किया उद्घाटन

360° Ek Sandesh Live

मेसरा(रांची) : कांके प्रखंड क्षेत्र के उरूगुटू में धान अधिप्राप्ति केंद्र खोला गया। जिसका विधिवत उद्घाटन जिला परिषद सदस्या सुषमा देवी,कांके प्रखंड उप प्रमुख अजय बैठा एवं पंसस तारा देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। साथ ही धान अधिप्राप्ति का कार्य प्रारंभ किया गया। इस दौरान जिप सदस्य सुषमा देवी ने कहा कि उरूगुटू में धान क्रय केंद्र खुलने से क्षेत्र के किसानों को काफी फायदा होगा। क्रय केंद्र में किसान एमएसपी दर 2300 रुपया प्रति क्विंटल की दर से अपना धान बेच सकेंगे। क्रय केंद्र ना होने से विचौलिएं ओने पौने दाम में खरीद लेते थे। जिससे किसानों को नुकसान हो जाता था। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि अपना धान क्रय केंद्र में बेचें। वहीं उप प्रमुख अजय बैठा ने बताया कि उरूगुटू लैंपस लि० कांके रांची में किसानों के कृषि उपज का सरकारी समर्थन मूल्य दिलाने व उनकी आर्थिक उन्नति समृद्धि हेतु खाद्य आपूर्ति एवं सहकारिता विभाग झारखंड सरकार द्वारा नोडल लैंपस उरूगुटू को वर्ष 2023-24 हेतु धान क्रय केंद्र के रूप में चयन किया गया है। जिसका विधिवत उद्घाटन हम लोगों द्वारा सामुहिक रुप से किया गया। इस मौक़े पर सांसद प्रतिनिधि रंजन लाल नाथ शाहदेव,विधायक प्रतिनिधि प्रभात भूषण,लैंपस अध्यक्ष वासुदेव पाहन,लैंपस प्रबंधक आबिद अली अनवर,बीसीओ कांके,बीएओ कांके,गोपाल महतो सहित दर्जनों किसान शामिल थे।