कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

360° Ek Sandesh Live Religious

Eksandeshlive Desk

Latehar: जय श्रीराम, जय-जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा लातेहार जिला मुख्यालय। हर ओर बस राम के नाम और और रामभक्त ही नजर आ रहे थे। क्या बच्चा, क्या जवान और क्या बूढ़ा सभी के मुख से केवल राम के नाम ही आज सुनाई पड़ रही थी। कल से शारदीय नवरात्र की शुरूआत हो रही है और श्रीराम चरित मानस नवाह्न पारायण पाठ महायज्ञ का यह 50वां महाधिवेशन होने जा रहा है। इससे पहले इस स्वर्ण जयंती वर्ष को भव्य और एतिहासिक बनाने के लिये आज भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जो शहर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी।
यह कलश यात्रा शहर के दिल अम्बाकोठी से शुरू हुआ जो शहीद चौक, जुबली चौक, अम्वाटीकर चौक, पूराना बस स्टेशन , काली मंदिर चौक होते हुये समाहरणालय चौक से वापस होकर महावीर मंदिर, थाना चौक, बाईपास चौक, चटनाही होते हुये औरंगा नदी तट पर पहुंची। जहां पर पुजारी संतोष मिश्रा के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ यजमान और उत्साह से ओत प्रोत महिलाओं व बच्चों के द्वारा कलश में जल भरा गया। इसके बाद यह कलश यात्रा पुणः चहट्टनाही बाईपास चौक होते हुये अम्बाकोठी स्थित पूजा पंडाल पहुंच कर संपन्न हुआ।
751 महिलाओं और बच्चों ने उठाया कलश
श्रीराम चरित मानस नवाह्न पारायण पाठ महायज्ञ समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष इसका स्वर्ण जयंती वर्ष मनाया जा रहा है। इसे देखते हुये इस आयोजन को ऐहतिहासिक बनाने के लिए आज कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस कलश यात्रा में 751 महिलाओं और बच्चों ने कलश उठाया। आज के इस ऐतिहासिक कलश यात्रा में मुख्य रूप महायज्ञ समिति के मुख्य संरक्षक विधायक सह पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम, अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह , महामंत्री सुदामा प्रसाद गुप्ता , कोषाध्यक्ष बिनोद महालका , पूर्व नगर अध्यक्ष सह भाजपा नेता सुशील अग्रवाल , युवा नेता अंकित पाण्डेय , भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश पाण्डेय , सुशील शौण्डिक , भाजपा नेता राजधानी प्रसाद यादव , भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी सह अधिवक्ता राजीव रंजन पाण्डेय, राजू सिंह, कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि पंकज तिवारी, पूर्व वार्ड पार्षद बीरेंद्र पासवान, राज बल्लभ प्रसाद गुप्ता, भाजपा नेता संतोष पासवान, उज्जवल पाण्डेय, कौशल पाण्डेय, अशोक महालका, संतोष अग्रवाल, भाजपा नेता अश्विनी कुमार सिंह, दीपक विश्वकर्मा, अशोक यादव, दुर्गा प्रसाद सहित हजारों की संख्या में रामभक्त इस यात्रा में शामिल रहे।

Spread the love