लोकसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा 12 को

360° Ek Sandesh Live Politics

Sunil Verma

रांची : झारखंड में कांग्रेस लोकसभा चुनाव में हुए हार जीत की विस्तृत समीक्षा झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर 12 जून को करेंगे। यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि बीते दिनों संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में झारखंड में इंडिया गठबंधन को 5 सीटों पर जीत मिली. झारखंड में 7 सीटों पर कांग्रेस और अन्य सीटों पर गठबंधन दल के उम्मीदवार थे। इनमें से दो सीटों पर कांग्रेस और तीन सीटों पर झामुमो को जीत मिली है। उन्होंने कहा कि पार्टी को झारखंड में इससे भी बेहतर परिणाम की आशा थी, लेकिन आशा के अनुरूप परिणाम हमें प्राप्त नहीं हुआ। झारखंड में इसी वर्ष के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत लोकसभा चुनाव में हुई हार जीत की पूरी समीक्षा अत्यंत आवश्यक है। इसकी समीक्षा के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निदेर्शानुसार आगामी 12 जून को संगम गार्डन मोरहाबादी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक सुबह 11:30 बजे से होगी।