मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम चलाया गया

360° Ek Sandesh Live Politics

Ketu Singh

Ramgarh: गोला मंडल में हेरमदगा ओर कुम्हरदगगा बनतारा में अनुसूचित जाति मोर्चा के तरफ से बस्ती अभियान के साथ मेरी माटी मेरा देश का कार्यक्रम भी किया गया। जिसकी नेतृत्व अनुसूचित जाति मोर्चा के गोला मंडल अध्यक्ष रामकुमार नायक ने किया। जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह इस बस्ती अभियान के गोला मंडल प्रभारी डॉ संजय सिंह ने कहा की हमलोग आज आपलोग के बिच आए हैं। केन्द्र की योजना का लाभ मिल रहा है की नहीं इसकी जानकारी लेने आए हैं। मोदी सरकार ने एक से एक योजना चला रहे हैं। जिसमें ग्रामीणों ने कहा की हमलोग को योजना का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास, राशन, उज्जवल योजना, शोचालय, आयुष्मान कार्ड का लाभ मिल रहा है। हमलोग बहुत खुश हैं। क्ई ने कहा की झारखंड सरकार के उदासिनता के कारण हमलोग को बिच नहीं आया है। प्रधानमंत्री आवास शोचालय बंद पड़ा हुआ है। संजय सिंह ने कहा की इसलिए आपके बिच आए हैं जिसको नहीं मिला है उसे दिलाने का प्रयास करेंगे। इसमें शामिल हुए गोला मंडल पालक चन्द्र शेखर चौधरी, गोला मंडल अध्यक्ष बबलू साव, महामंत्री जितेंद्र साहु, खाद्य आपूर्ति बिभाग के सांसद प्रतिनिधि डोमन नायक, जिला सोसल मीडिया प्रभारी संतोष शर्मा ,उज्जवल चक्रवर्ती, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुखदेव नायक, टेम्पु नायक आदि शामिल हुए।