महेश कुमार मनीष को रांची जिला अध्यक्ष बेस्ट अवार्ड से सम्मानित की गयी

360° Ek Sandesh Live Politics


sunil Verma
रांची: जय हिंद मानवधिकार संगठन के तत्वधान में जुमार होटल बूटी मोड़ रांची में आयोजित संगठन के सम्मेलन में रांची जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव महेश कुमार मनीष को राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार चतुवेर्दी सहित सदस्य ने बेस्ट अवार्ड से गुरूवार को सम्मानित किया। इस मौके पर इन्हें मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया गया। मानव अधिकार संगठन के महेश कुमार मनीष रांची जिला अध्यक्ष है। इनके अच्छा कार्यों को देखते हुए संगठन द्वारा यह सम्मान दिया गया है। संगठन का उद्देश्य है कि गरीबों और असहायों की मदद करते रहो और लोगों को सुरक्षा और सही सहयोग देते रहे। इसी तर्ज पर महेश कुमार मनीष ने रांची जिला के विभिन्न प्रखंडों गांव में गरीबों सहयोग और जरूरतमंदों की काफी सेवा की। इस मौके जिला उपाध्यक्ष मो. इश्तियाक अंसारी फैयाज अंसारी, छोटू मुंडा, प्रदेश अध्यक्ष मकबूल अंसारी, सैफुल्लाह अंसारी, सपन सिंह सहित के उपस्थित थे।