महेश साव के बर्तन एवं जेवर दुकान में हुई चोरी

Ek Sandesh Live

News by Ranjan edit  Sunil

बड़कागांव नटराज नगर निवासी महेश साव पिता माधो साव के बर्तन एवं जेवर दुकान चोरों ने रात को चोरी की घटना को दिया अंजाम l दुकानदार महेश साव ने बताया कि सुबह जब लगभग 11:00 बजे हम दुकान खोले तब देखे कि सामान बिखरा पड़ा है और गला खुला हुआ है तब मुझे एहसास हुआ कि मेरे दुकान में चोरी हुई है l महेश साव ने बताया वेंटिलेटर से घुसकर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है l लगभग 25 000 के सामान की चोरी गई है जिसमें 5000 का चांदी का चैन और 20 हजार के कासे के बर्तन की चोरी हुई है l दुकान में घुसने और निकलने के समय चोरों के पैर और हाथ के निशान मौजूद हैं l पुलिस चाहे तो इस फिंगरप्रिंट के आधार पर चोरों को बहुत जल्द पकड़ सकती है l पुलिस को सूचना दे दी गई है मौके पर पुलिस ने आकर दुकान का मुआयना किया और आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही l
लोगों ने कहा बड़कागांव में आए दिन चोरी की घटना लगातार हो रही है इस पर प्रशासन को घड़ी कार्रवाई करते हुए शिकंजा कसना जरूरी है l
ज्ञात हो कि पिछले एक सप्ताह पहले बड़कागांव में दिनदहाड़े बंदूक की नोख पर 25 लाख के जेवरात की लूट हुई थी और चोरों ने जाते-जाते गोली भी चलाई थी जिसमें एक व्यक्ति घायल भी हुआ था जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है l

Spread the love