BY / SUNIL
रांची: होटल रामाडा, बरियातू में मिस एंड मिसेज झारखंड 2026 का भव्य ग्रैंड फिनाले रविवार को उत्साह और आकर्षण के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने रैंप वॉक, स्टेज परफॉर्मेंस, प्रश्नोत्तर एवं विभिन्न प्रतियोगिता चरणों में अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें प्रदीप सिंह, निदेशक, विश्वनवी पुट लिमिटेड; जितेंद्र नाथ मिश्रा, मार्केटिंग मैनेजर, सेंट्रो; तथा प्रवीण सिंह, निदेशक, सी ब्रीजर ओशन विजन प्रा. लि. ने हिस्सा लिया।इसके बाद जूरी सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। जूरी में मिस झारखंड 2025 आशिमा कुमार, मिस इंडिया जामसुबा बोस, डॉ. शिवलेखा नारायण, निदेशक, झारखंड कैंसर सेंटर तथा मिस वर्ल्ड सायरा कुशाल शामिल रहीं।मिस एंड मिसेज झारखंड 2026 के मुख्य निर्णायक के रूप में मिसेज वर्ल्ड 2022 सरगम कौशल, आशिमा कुमार एवं डॉ. श्वेता नारायण, सीईओ – झारखंड कैंसर सेंटर मौजूद थीं। आयोजक प्रकाश कुमार सिंह ने बताया कि 500 प्रतिभागियों में से फाइनल के लिए 15 मिसेज और 12 मिस का चयन किया गया था। विजेता को मिसेज वर्ल्ड / मिस वर्ल्ड तक ले जाया जाएगा और ब्रांड एंडोर्समेंट में काम करने का मौका मिलेगा। मिसेज वर्ल्ड 2022 सरगम कौशल ने कहा कि पेजेंट महिलाओं को अपनी आवाज, व्यक्तित्व और प्रतिभा को सामने रखने का मंच देता है। परिवार का सहयोग और प्रोत्साहन मिले तो महिलाएँ हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं। डॉ. श्वेता नारायण, सीईओ – झारखंड कैंसर सेंटर ने कहा, मैं एक स्त्री रोग विशेषज्ञ हूँ। मैं चाहती हूँ महिलाएँ समाज सुधार में योगदान दें। यहाँ मैं महिलाओं के आत्मविश्वास और उनके पर्सनल-प्रोफेशनल लाइफ मैनेजमेंट को देखना चाहती हूँ। प्रतियोगिता के प्रमुख चरणप्रथम चरण – ब्यूटी कॉन्टेस्ट परिचय राउंड: मिस झारखंड वर्ग में 11 प्रतिभागियों ने अपना परिचय प्रस्तुत किया और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। द्वितीय चरण – मिस झारखंड इंट्रो राउंड: इस चरण में 16 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने पारंपरिक परिधान (ग्लैमरस वियर) में मंच पर अपनी प्रस्तुति दी। इसके बाद रैंप वॉक, स्टेज परफॉर्मेंस और प्रश्नोत्तर राउंड आयोजित किए गए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण क्राउन सेरेमनी एवं विजेताओं की घोषणा रही। इस दौरान दर्शकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और पूरा आयोजन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम का आयोजन आइसब्रेकर ओशन विजन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया। आयोजन के सफल समापन पर आयोजकों ने जूरी सदस्यों, प्रतिभागियों, अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
