मुरी स्टेशन से वंदे भारत को मिली हरी झंडी 

States

Eksandeshlive Desk

मुरी : रांची बनारस बंदे भारत को मंगलवार को मुरी स्टेशन से सांसद संजय सेठ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले मुरी स्टेशन पर बंदे भारत के आते ही भारत माता की जय, नरेंद्र मोदी जिन्दाबाद, संजय सेठ जिन्दाबाद के नारे लगाए गए।हरी झंड़ी दिखाने के बाद आयोजित स्टेशन पर समारोह को संबोधित करते हुए श्री सेठ ने कहा कि मोदी मतलब दौड़ता हुआ भारत है, न डारता है, न रूकता है। मोदी के दिल में झारखंड बसता है। रांची खुशनसीब राजधानी है कि भारत के अन्य राजधानी से एक ज्यादा बंदे भारत रेलगाड़ी मिला है।रांची से पुरी बंदे भारत की एक और मांग है। मोदी का मूल मंत्र नर सेवा नारायण सेवा है।  मौके पर स्टेशन अधिकारी, आरपीएफ, जीआरपी समेत बीजेपी के कार्यकर्ता रेखा देवी , मधुबाला, आदि उपस्थित थे।

Spread the love