नशेड़ी बंदरिया का हाई-वोल्टेज ड्रामा

360° Ek Sandesh Live

शराब दुकान में घुसकर बोतलें तोड़ीं, पीकर पेटियों पर ही सोई

MUSTFA

मेसरा (​रांची): ओरमांझी प्रखंड मुख्यालय के समीप बांके बिहारी मार्केट स्थित एक शराब दुकान में शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक बंदरिया दुकान के अंदर घुस आई। दुकान में दाखिल होते ही उसने शराब की कई बोतलें तोड़ डालीं और उसमें से गटककर पेटियों पर ही डेरा जमा लिया। ​इस दौरान जब 55 वर्षीय तिवारी जी उसे भगाने आगे बढ़े तो नशे में धुत बंदरिया ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ और पैर में चोटें आईं। पेटियों के बीच कुछ देर सोने के बाद जैसे ही उसका नशा थोड़ा कम हुआ, वह दोबारा दुकान में इधर-उधर भागने लगी। उसकी इस हरकत से दुकानदार और स्थानीय लोगों के बीच हड़कंप मच गया। ​स्थानीय लोगों के मुताबिक, बंदरिया गर्भवती है। शराब पीने और उत्पाद मचाने की खबर फैलते ही मौके पर देखने वालों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना तुरंत बिरसा जैविक उद्यान को दी गई, जिसके बाद जीव विज्ञानी विवेकानंद और राकेश अवस्थी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित पकड़ने के अभियान में जुट गई।

Spread the love